फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शिक्षक निलंबित, 23 का वेतन रोका

Tue, 22 Dec 2015 11:11 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो खंड शिक्षाधिकारियों ने मंगलवार को करीब 30 से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 4 विद्यालय बंद मिले वहीं करीब 23  शिक्षक बिना सूचना के गायब पाए गए। जिस पर खंड शिक्षाधिकारी ने चार शिक्षकों को निलंबित करते हुुए 23  शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार मंगलवार को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर पहुंचे यहां पर ताला बंद मिला। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय सालाभारी और अलुवामऊ भी बंद पाए गए। जिस बीईओ ने इन विद्यालयों में तैनात शिक्षिका प्रवीणा कुमारी, मोनिका शुक्ला और शिक्षक अक्षय सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा अटेंडेंस रजिस्टर पर एडवांस हस्ताक्षर पाए जाने पर प्राथमिक विद्यालय सूबेदार पुरवा के शिक्षक पवन कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय जयचंदपुर, सरायंमीर, रसूलाबाद, भोरई, मदारपुर अमर सिंह, पत्थरपुरवा, नसीरपुर, सेमरावां, मुरलीगंज, देवकली, भरथई, ख्वाजानगर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय न्योछना आदि का निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षिका रेखा देवी, शिक्षक अमर बहादुर, गंगाराम, आशा कुमारी, फूलमती, दिनेश कुमार, सुफिया बानों, शैलेश चौबे, रेशमाबानो, अमरनाथ, कमलेश पांडेय, शमा अफरोज, संजय कुमारी, दीपा वर्मा और शिक्षक बाबूलाल समेत 15 शिक्षक गायब पाए जाने पर इनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है। बाक्स
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक को दी चेतावनी
सतरिख। हरख ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार द्विवेदी ने विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता परखने के लिए मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय भुलभुललिया, समासरांय, पीरपुर, नया पुरवा, दौलतपुर बरेहटा, जैसाना, चकसार, मोहदीपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेजवापुर, वादीपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मोहदीपुर में अनुराधा वर्मा, सरिता विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक अनुदेशक विजय लक्ष्मी, संगीता देवी अनुपस्थित मिले और विद्यालय में बच्चों के लिए एमडीएम नहीं बनाया गया था जिससे बीईओ नाराज दिखे और प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न सिंह को चेतावनी दिया। तेजवापुर विद्यालय में प्रधानाध्यापक करुणा  कुमार, सहायक अध्यापक किरन श्रीवास्तव, दौलतपुर में सहायक अध्यापक शीला देवी, तेजवापुर में अनुदेशक निधि सिंह अनुपस्थित मिले। बीईओ की निरीक्षण आख्या पर बीएसए पीएन सिंह ने नदारद मिले आठ शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें