बाराबंकी। कस्तूरबा विद्यालय हरख में सांप निकलने की घटना के बाद शुक्रवार को बीएसएन नवीन कुमार पाठक ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डेन सहित चार कर्मियों के नदारद मिलने पर इन सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कंप्यूटर और भौतिक विज्ञान की कक्षाओं में पहुंचे। वहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत की। पढ़ाई का स्तर भी परखा। बीएसए ने चेताया कि बालिकाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। खान-पान और स्वच्छता में लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी। इसके बाद बीएसए ने कैसरगंज बीआरसी पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण में 100 नामित प्रतिभागियों के सापेक्ष मात्र 51 शिक्षक ही उपस्थित मिले। जिस परबीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी नामित शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।