बाराबंकी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो संघ के चार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज चिनहट लखनऊ के बीपीएड छात्र विजेंद्र धानुक सीनियर वर्ग में अंडर 58 किग्रा., सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की छात्रा अदिति धानुक अंडर 41 किग्रा. भार वर्ग, बाराबंकी ताइक्वांडो एकेडमी से जयशंकर गुप्ता (68 किग्रा.) व आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी के कोच अनिल कुमार धानुक अंडर 72 किग्रा. सीनियर वर्ग में चयनित हुए हैं।
ये जानकारी जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनिल कुमार धानुक ने दी। चयनित खिलाड़ियों को बाराबंकी ताइक्वांडो एकेडमी के अध्यक्ष हरपाल सिंह और बाबा गुरुकुल एकेडमी के प्रधानाचार्य ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। ये प्रतियोगिता दिल्ली के तालाकटोरा इंडोर स्टेडियम में आठ से 10 नवंबर तक होंगी।