बाराबंकी। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के जलालपुर गांव में बुखार से पीड़ित एक किशोरी की मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक सीएचसी में इलाज के दौरान जांच में टायफाइड की पुष्टि हुई थी। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने बुखार से मौत की जानकारी होने से इंकार किया है।
जलालपुर गांव निवासी अशोक सिंह की पुत्री खुशबू (17) को बीते एक सप्ताह से बुखार था। खुशबू के चाचा बबलू ने बताया सीएचसी त्रिवेदीगंज की ओपीडी में उसे दिखाया था। जहां जांच में टायफाइड की पुष्टि हुई थी। बुधवार सुबह बुखार के चलते खुशबू की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूद खां ने बताया कि बुखार से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।