फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चिकन पॉक्स के चार नये मरीज मिले

Fri, 12 May 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद क्षेत्र के बल्लापुर गांव में बृहस्पतिवार को चिकनपॉक्स से पीड़ित चार नए मरीज मिले हैं। चार में से तीन एक ही परिवार के हैं। सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र रोहित को करीब एक सप्ताह से चिकनपॉक्स है। उसके इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों के कई चक्कर लगाए हैं, लेकिन आराम नहीं हो रहा है। वहीं, सीताराम ने बताया कि उनके तीन बच्चे चिकनपॉक्स से पीड़ित हैं। सभी को पहले जिला अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने की वजह से एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक अविचल भटनागर ने बताया कि उन्हें चिकनपॉक्स की जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा है तो टीम भेजकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें