फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: असेनी मोड़ से शहर तक बनेगी फोरलेन, 1.74 करोड़ जारी

Sat, 12 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे के असेनी मोड़ से लेकर शहर के अंदर पुराने हाईवे तक लगभग एक किमी लंबी सड़क को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिवाइडर युक्त 15 मीटर चोड़ी यह फोरलेन 4.33 करोड़ की लागत से बनेगी। इसके लिए शासन ने 1.74 करोड़ रुपये की पहली किस्त राशि जारी की है। किस्त राशि जारी होने के साथ ही इसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यह लिंकअप सड़क लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे के असेनी ओवरब्रिज के पास से निकलती है। यहां से लखनऊ और अयोध्या की ओर से जाने वाले वाहन अंडरपास के जरिए शहर में प्रवेश करते हैं। करीब एक किमी बाद यह सड़क पुराने हाईवे से मिलती है, जो शहर के बीचों-बीच से गुजरता है। इस सड़क के साथ-साथ शहर के अंदर से गुजर रहे लखनऊ-अयोध्या पुराने हाईवे को भी फोरलेन में परिवर्तित किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 35 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।।
इसके लिए वन विभाग से पेड़ कटवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि चौड़ीकरण में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि असेनी मोड़ से पुराने हाईवे तक की सड़क को फोरलेन बनाने का निर्माण कार्य चार माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद शहर के अंदर के हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य शुरू होगा। इस फोरलेन के बनने से बाराबंकी शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही आए दिन होने वाली जाम की परेशानी से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें