फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार लेन का राजमार्ग दिलाएगा जाम से मुक्ति, घटेंगे हादसे

विज्ञापन
बाराबंकी बहराइच हाईवे।  - फोटो : बाराबंकी बहराइच हाईवे।
विज्ञापन
मसौली। बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग-927 को फोर-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बनाने की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। फोरलेन मार्ग बनने से जहां जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं सड़क हादसों में भी कमी आएगी। राजमार्ग को चार लेन का बनाने में 6969.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग बाराबंकी की परिधि में करीब 35 किलोमीटर है। यह परियोजना लाखों लोगों को राहत देगी। इससे न केवल यात्रा के समय में कमी आएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


इस फोर-लेन राजमार्ग के निर्माण से मसौली, बिंदौरा, रानी बाजार और रामनगर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का मानना है कि चौड़ी सड़कें और बीच में बनने वाले डिवाइडर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। दुर्घटनाओं में कमी लाएंगे और यात्रा के समय को लगभग एक घंटे तक कम कर देंगे।
मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि मसौली कस्बा मेंथा ऑयल का प्रमुख केंद्र है। यहां से प्रदेश के अन्य जिलों व राज्यों से बड़ी संख्या में मेंथा कारोबारियों व किसानों का आवागमन बना रहता है। फोरलेन बनने से आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

मेंथा कारोबारी व जिला पंचायत के पूर्व सदस्य शकील सिद्दीकी का कहना है कि परियोजना से बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरस्थ जिलों के व्यापारियों और निवासियों को कृषि व्यापार और पर्यटन में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। साथ ही, पड़ोसी जिलों के बीच कनेक्टिविटी में भी काफी सुधार होगा।
पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव ने कहा कि फोर-लेन राजमार्ग और बीच में डिवाइडर बनने से सुरक्षा बढ़ेगी और यात्रा के समय की बचत होगी। नियंत्रित सड़क होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा का समय लगभग एक घंटा कम हो जाएगा।
रहरामऊ के दवा करोबारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में इस सड़क का चौड़ीकरण मील का पत्थर साबित होगा। यह मार्ग पड़ोसी देश नेपाल जाने का भी प्रमुख मार्ग है। बड़ा गांव के नासिर अली ने कहा कि वाहनों का दबाव सड़क पर निरंतर बढ़ने से हादसे होते है, जाम भी लगता है। अब चौड़ीकरण से इस समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें