फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैर इरादतन हत्या में चार दोषियों को 10 साल की सजा

Wed, 29 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र घुंघटेर के ग्राम खुज्जी निवासी अवध किशोर सुबह अपने घर पर था व परिजन भी मौजूद थे। तभी मेड़ बांधने की रंजिश को लेकर गांव के ही त्रिभुवन, बालक, संजय व मुन्नीलाल लाठी-डंडा व बांका लेकर आ गए। सभी आरोपी जान से मारने की नीयत से अवध किशोर के चाचा राधेश्याम व पिता कालीचरण को पीटने लगे। परिजन बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारापीटा।
विज्ञापन


आरोपियों की पिटाई से राधेश्याम व कालीचरण तथा शांति देवी को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल ले जाते समय कालीचरण की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट अवध किशोर ने दर्ज कराई थी। गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात न्यायाधीश ने सभी अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें