फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार की चपेट में चार बच्चे

Sat, 19 Sep 2015 11:40 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए भीड़ लग रही है। शनिवार को भी बुखार से पीड़ित दो बच्चे भर्ती किए गए हैं। दिमागी बुखार के संदेह पर उनके खून की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
जिला अस्पताल पहुंचने वाले बुखार पीड़ितों में ज्यादा संख्या ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की है। जैदपुर क्षेत्र में परसोला निवासी बृजेश की आठ वर्षीय पुत्री मुस्कान को कई दिनों से बुखार था। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में पिपरी गांव निवासी चंदराम का नौ वर्षीय पुत्र शनि, बड्डूपुर क्षेत्र में बकमोसरी निवासी पवन का पांच वर्षीय पुत्र दीपक और कोठी में अकनपुर निवासी अशोक का नौ वर्षीय पुत्र संतोष को बुखार के उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होते देख शुक्रवार को सभी बच्चों के खून जांच कराई। शनिवार सुबह मिली रिपोर्ट में दिमागी बुखार की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चारों बच्चे पीड़ित मिले।

जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एम पांडेय ने बताया कि बुखार से पीड़ित करीब 20 बच्चे रोज जिला अस्पताल आ रहे हैं। चार बच्चों में मेनेंजाइटिस की पुष्टि होने पर अब बुखार से पीड़ित सभी बच्चों की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें