फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट धरने पर बैठे शिक्षामित्र

Fri, 18 Sep 2015 11:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने बीआरसी बड़ेल पर रविवार से धरना शुरू किया था। वे लगातार मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कई संगठन भी इनके समर्थन में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को वार्ता के बाद ये निर्णय हुआ था कि शुक्रवार से सभी शिक्षामित्र समायोजित किए गए विद्यालय में पढ़ाने जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यालय के बाद वह कुछ भी करें। शुक्रवार को शिक्षामित्र अपने-अपने विद्यालय गए और छुट्टी होने के बाद फिर धरने पर डट गए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता है।

शिक्षामित्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस दिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी उस दिन हम सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। धरना पर राजवीर सिंह, अनिल शर्मा, रामशंकर, श्रुति सिंह, सुनील वर्मा, निधि शुक्ला, रेनू, आरती समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें