फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर से स्कूल जाने को निकले चार बच्चे लापता, हाईवे पर सीसीटीवी में हुए कैद; पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 20 Sep 2025 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में घर से स्कूल जाने को निकले चार बच्चे लापता हो गए। चारों बच्चे हाईवे पर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एक टीम लखनऊ में तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में मंगता बिरादरी के चार बच्चे संदिग्ध हालात में लापता हो गए। यह बच्चे बृहस्पतिवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरा इलाका छान मारा। दोपहर बाद बच्चे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जाते दिखे। पुलिस की एक टीम लखनऊ में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के रायपुर की है। पुलिस के अनुसार, रायपुर निवासी ठुन्नी (9), सनी (6), अंकित (8) व राज (5) बृहस्पतिवार सुबह घर से एक साथ गांव के पास स्थित प्राथमिक स्कूल के लिए निकले थे। शाम ढलने के बाद भी बच्चे वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। 

काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले ते परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चारों बच्चे मंगता बिरादरी से हैं। इस बिरादरी के कई परिवार गांव और कस्बों में मेहनत-मजदूरी व भीख मांगकर गुजर-बसर करते हैं। बच्चों की तलाश के लिए थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने दो टीमें लगाई हैं। 

गांवों और कस्बों में भी अलर्ट जारी

इनमें से एक टीम ने हाईवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चारों बच्चे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद से लखनऊ की ओर पैदल जाते दिखे। पुलिस ने आसपास के गांवों और कस्बों में भी अलर्ट जारी किया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बच्चों की तलाश में अलग टीमें लगी है। जल्द ही इनको सुरक्षित खोज लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें