फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ में बेसमेंट में चल रहे चार अस्पताल सील

Sat, 08 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी/हैदरगढ़। लगातार चेतावनी के बावजूद बेसमेंट में अस्पतालों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के दौरान एक-दो नहीं बल्कि छह अस्पताल बेसमेंट में संचालित होते मिले। इनमें से चार अस्पतालों को सील करने के साथ दो अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करते की कार्रवाई की गई। सभी को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ प्रशासन डॉ. आरएस स्वामी ने शुक्रवार को हैदरगढ़ क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन अस्पतालों का निरीक्षण किया। एसीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान अमफा हॉस्पिटल का संचालन बेसमेंट में होते पाया गया। इसके अलावा आरएस हॉस्पिटल, बालाजी केयर हॉस्पिटल और सौभाग्यम हॉस्पिटल बेसमेंट में संचालित मिले।
एसीएमओ ने बताया कि इन अस्पतालों में आपातकालीन निकास द्वार और फायर सिस्टम भी नहीं था। इस पर चारों अस्पतालों को सील करा दिया गया है। इसके अलावा दृष्टि हॉस्पिटल दहिला चौराहा और रिद्धी सिद्धी पॉलीकेयर क्लीनिक हॉस्पिटल दहिला मोड़ की जांच की गई। इनका भी संचालन मानकों के विपरीत किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें