फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में चार गिरफ्तार, दो बाइकें व तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वाट, सर्विलांस व सतरिख पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई दो बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोग अंतर्जनपदीय गिरोह के बदमाश हैं। तीन वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, सतरिख थाना क्षेत्र के खपुरवा गांव निवासी आशीष कुमार ने बीती 19 अगस्त को सूचना दी थी कि वह बाराबंकी से वापस घर जा रहा था तो सतरिख थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर मोबाइल, बाइक व एटीएम लूट लिया। इस मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था।
आखिरकार संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुनील गुप्ता उर्फ राजन और विशाल निवासी याकूत गंज थाना जैदपुर, पिंटू उर्फ दिलीप निवासी ग्राम बरौलिया थाना जयथरा जनपद एटा तथा रविकांत निवासी ग्राम बारी थाना पाली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि इनका एक गिरोह है जो बाराबंकी, सीतापुर व आसपास के जनपदों में राहगीरों से लूट की घटनाएं करता था। यह लोग लूटे गए आधार कार्ड के सहारे फर्जी नामों से ओला व अन्य वाहनों को बुक कराते थे और रास्ते में सुनसान स्थान पर लूट लेते थे।
एएसपी ने बताया कि सतरिख के अलावा सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में भी इस गिरोह द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इनके पास से सतरिख व रामसनेहीघाट में लूटी गई दो बाइक व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें