फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में दरोगा से भिड़े कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष

Sun, 30 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होने को लेकर भाजपा नेता व जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष कोतवाली में दरोगा से भिड़ गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए टैंकर चालक से विवाद के बीच में दरोगा के बोलने पर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।      
विज्ञापन


शहर कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अरविंद मौर्या भतीजा उत्कर्ष मौर्या के साथ कार से शनिवार की दोपहर कहीं जा रहे थे। तभी रामनगर तिराहे के पास एक कंपनी के पेट्रोल टैंकर व कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने चालक व टैंकर को पकड़कर कोतवाली ले आई।

इस बीच कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता टैंकर चालक के साथ गाली गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर कोतवाली में मौजूद मंडी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने मामला शांत कराना चाहा तो भाजपा नेता व चौकी प्रभारी के बीच कहा सुनी होने लगी। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल ने भाजपा नेता को जमकर फटकार लगाने के बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, धमकी देने आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कहा टैंकर चालक के मालिक को भी बुलाया गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें