फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पूर्व हॉकी खिलाड़ी अरुण त्रिवेदी को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा

Mon, 20 Jul 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और एचएएल लखनऊ से सेवानिवृत्त अरुण कुमार त्रिवेदी को रविवार को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गांधी भवन में आयोजित समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में क्लब से जुड़े उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने नैनीताल में आयोजित 100वीं अखिल भारतीय टेंडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान हॉकी के विकास और खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतर मंच उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि समाजसेवी नवीन तिवारी ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन खिलाड़ियों का प्रयास और मेहनत सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने युवा पीढ़ी से महात्मा गांधी के विचारों का अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से बचने की सलाह दी। क्लब अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अरुण त्रिवेदी ने एचएएल में 41 वर्षों तक सेवा देने के साथ खेल के प्रति अपनी लगन बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें