फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आजमगढ़ व मिर्जापुर के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
बाराबंकी में बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्र? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल के मैच खेेेले गए। कड़े मुकाबले में मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल ने प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को मिर्जापुर और आजमगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला आगरा और मिर्जापुर मंडल के बीच हुआ। मिर्जापुर की ओर से निशा सरोज व कंचन मिश्रा ने एक-एक गोल किया। आगरा की टीम संघर्ष करती रही, लेकिन एक भी गोल न कर सकी। मिर्जापुर मंडल ने 2-0 ने जीत दर्ज की।
दूसरा सेमीफाइनल मैच वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, लेकिन मैच टाई ब्रेकर में गया। जिसमें आजमगढ़ ने वाराणसी को 5-3 से पेनाल्टी शूट आउट में हरा दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ की टीम के खिलाड़ियों में गजब का तालमेल दिखा। मैच के दौरान जुटे दर्शकों ने तालियां बजाकर टीम का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें