फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : बेटों के हमले में हुई थी मां की मौत, पांच चोटें मिली

Fri, 06 Nov 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर के बरगदहिया मजरे मनोरथपुर गांव में दो बेटों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची मां शोभावती रावत (55) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में महिला के शरीर पर पांच चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों बेटों, शिवमगन और रंजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने के कारण बृहस्पतिवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को शोभावती के बेटे शिवमगन और रंजीत शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख मां शोभावती बीच-बचाव करने पहुंचीं। इसी दौरान उन्हें भी चोटें लगीं और वह जमीन पर गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर पांच चोटें मिलने और हत्या की पुष्टि हुई है। दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ संगम कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें