फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप: गोरखपुर के प्रॉपटी डीलर की थी कार, चालक लापता

Sun, 19 Jul 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के सरावगी मोहल्ले में 12 जुलाई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिली चोरी की नंबर प्लेट लगी कार का राज आखिर खुल गया। इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर जांच में पता चला कि कार गोरखपुर निवासी आकाश यादव की है, जिसका चालक गुफरान 22 मई से लापता है। इस मामले में लखनऊ के चिनहट थाने में पहले से गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरावगी मोहल्ले में खड़ी संदिग्ध कार की जांच के दौरान पता चला कि उस पर लगी नंबर प्लेट माती निवासी सुशील कुमार की कार से चोरी की गई थी। नंबर प्लेट फर्जी मिलने पर पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर के जरिये वाहन की वास्तविक पहचान की। जांच में कार गोरखपुर निवासी आकाश यादव की निकली।
शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आकाश यादव ने जानकारी दी कि उनका चालक गुफरान 22 मई को लखनऊ के चिनहट क्षेत्र से कार समेत लापता हो गया था। इस संबंध में चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज है। बाराबंकी पुलिस की सूचना पर शनिवार को लखनऊ पुलिस पहुंची और दर्ज गुमशुदगी के आधार पर कार को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें