फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लोक गायिका जाह्नवी श्रीवास्तव ने बिखेरा सुरों का जादू

Wed, 04 Dec 2024 12:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव में मंगलवार को लोक गायिका जाह्नवी श्रीवास्तव और उनके सहयोगी कलाकारों ने अपने सुरों से भक्ति और लोक संगीत का जादू बिखेरा। एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए भजन और अवधी लोकगीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

लोक गायिका जाह्नवी श्रीवास्तव व जया ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, गौरी शंकर के अंगना मां नाचे गणेश, लाल-लाल फूलों से अंगना सजाया कार्तिक संग नाचे गणेश.. से की। उनके सुरों ने जैसे ही मंच को सजाया, पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। इसके बाद भगवान शिव की स्तुति, आशुतोष शशांक शेखर चंद्रमौली चिदंबरम कोटि-कोटि प्रणाम शंभू, कोटि नमन दिगंबरम... गाकर भक्तिमय माहौल को और गहरा कर दिया। इसके बाद जाह्नवी ने भोजपुरी गीत, हमका बगियन मा बैठावै कि राजा बैगनवा बेचन जाय, प्रस्तुत किया। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद गीत रेलिया बैरन पिया को लिहे जाए रे, जौने टिकटवा से पिया मोरे जैहै बरसे पनिया टिकटवा गल जाए रे सुनकर दर्शकों ने भावुक होकर उनका समर्थन किया। होली खेले शिव भोला फागुन में, हाथ में सोए कनक पिचकारी, कांधे पर अमीर का झोला गाकर माहौल को होलीमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें