फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। बृहस्पतिवार की सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। यह इतना जबरदस्त था कि वाहनों की रफ्तार थम सी गई। लोग सड़कों पर दिन में भी वाहनों की लाइटें जलाकर चलाते दिखाई दिए। हालांकि दिन में निकली धूप ने ठंड से काफी हद तक राहत जरूर दी है। लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ने से लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से दिन में निकल रही तेज धूप से ठंड केवल सुबह-शाम की ही रह गई थी। मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों ने अपने गरम कपड़े किनारे रख दिए थे। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह मौसम के तेवर काफी बदले हुए थे। सुबह आसमान पर घना कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यहां तक लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलाते दिखाई दिए जबकि इनकी रफ्तार काफी धीमी थी। करीब दस बजे के आसपास कोहरा पूरी तरह से साफ हो गया और सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिन में धूप भी ठीकठाक रही जिससे ठंड से लोगों ने काफी हद तक राहत जरूर महसूस की। लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ने से लोग परेशान दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहेगा। पछुआ हवा सामान्य गति से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें