फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में मिले वध प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में वध प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही आननफानन में चार थानों की पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे एएसपी व सीओ सिटी ने हालात को काबू में किया।
विज्ञापन

मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल से मिले मोबाइल के सहारे आरोपियों की तलाश की जा रही है। लोगों के आक्रोश को शांत करने के लिए गांव में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। वहीं वध प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफना दिया गया। पोस्टमार्टम में संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर-सिहाली मार्ग पर स्थित बरेहरा गांव का है। बुधवार की भोर यहां पर कमलेश के खेत में तस्करों द्वारा तस्करी के लिए मांस ले जाने के लिए वध प्रतिबंधित तीन पशुओं का वध किया जा रहा था। इस दौरान खेतों की रखवाली कर रहे किसान मवेशियों को खदेड़ने पहुंचे।
विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी देख तस्कर तीन पशुओं के अवशेष व वध में प्रयोग किए गए हथियार, चप्पल व मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर भाग गए। सुबह खेत में वध प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। आसपास के गांवों के ग्रामीण, व्यापारी व किसान संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही आननफानन में सीओ सिटी सीमा यादव, जहांगीराबाद, देवा, फतेहपुर व मसौली के थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मौके के हालात देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
इसके बाद एएसपी आरएस गौतम एक प्लाटून पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं गांव में पैदल मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर वध प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफन करा दिया गया। पुलिस ने वध प्रतिबंधित पशुओं का मांस ढोने वाला एक वाहन भी पकड़ा। तनाव व लोगों में भय को देखते हुए चार थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर कैंप कर रही है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर में वध प्रतिबंधित पशु के वध की एक घटना सामने आई है। इसको लेकर लोगों में भय व आक्रोश था। मौके पर जाकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पैदल मार्च किया गया। हालात को देखते हुए जहांगीराबाद, मसौली, देवा व फतेहपुर के एसओ व एसएचओ के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में वध प्रतिबंधित पशु के वध की पुष्टि हुई है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-आरएस गौतम, एएसपी उत्तरी
पुल के नीचे फंसे पशुओं के शव
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। शिवराजपुर माइनर में बहकर पहुंचे दो गोवंशीय पशुओं के शव गांव के पास पुल में फंस गए हैं। मृत पशुओं के शव से दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को वहां से आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं गोवंशीय पशुओं के मरने को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें