बाराबंकी। मौसम में उतार-चढ़ाव से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सुबह शाम ठंड व गलन के बीच दिन में चटख धूप राहत दे रही है। बुधवार की सुबह कोहरा के साथ सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। लेकिन दिन में निकली धूप ने ठंड से काफी हद तक राहत दी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में उतार चढ़ाव का यह क्रम पिछले एक सप्ताह से जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में अभी बदलाव के आसार नहीं है क्योंकि बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होगी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि अभी से मौसम में बदलाव आ जाएगा तो इसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा इसलिए अभी कुछ दिन ठंड होना जरूरी है। (संवाद)