फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबरहा के निकट फिर तेज हुई कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरयू नदी ने क्षेत्र के गोबरहा गांव के पास फिर कटान शुरू कर दिया है। रविवार दोपहर से नदी की धार गोबरहा गांव की तरफ मुड़ने लगी। इससे तराई के लोगों में दहशत का माहौल है। उधर बाढ़ खंड की ओर से काम रोक दिया गया है। गोबरहा निवासी राजन का हैंडपंप नदी की कटान में बह गया है। नदी के किनारे स्थित रविनंदन का मकान कटान में आ गया है। एक अन्य मकान पर अब कटान का संकट गहराने लगा है। इन हालात से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ पूर्व कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा किया जाने वाला काम बन्द कर दिया गया है। नदी की कटान को जल्द नही रोका गया तो काफी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें