फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मासूम समेत 104 मिले कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रित करने की प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश कामयाब होती नहीं दिख रही है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई दिन से रोज औसतन सौ संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को 104 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन मासूम हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य संक्रमितों में ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। हर वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के महर्षिनगर मोहल्ले में दो वर्षीय मासूम, मखदूमपुर मोहल्ले में तीन वर्षीय बालक और शहाबपुर कस्बे में पांच वर्षीय बालक कोरोना की चपेट में आ गया है। रिपोर्ट आने पर तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनगर के तिलोकपुर में सबसे ज्यादा 10, शहर के लखपेड़ाबाग में सात और आवास विकास कॉलोनी में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
इसके साथ रीवां सीवां में तीन, दुल्हीपुर में दो, बिशुनपुर में तीन, भिखनपुर में एक, गल्हामऊ में एक, करौंदी खुर्द में एक, भेंदुआ बहरेला में एक, भटपुरवा में एक, गदिया में एक, लालपुर में एक, गायत्रीपुरम में तीन, लाजपतनगर में पांच, दीनदयालनगर में दो, शहावपुर में एक, साढ़ेमऊ में एक, आजा नगर में दो, सरस्वती विहार में चार, भयारा में एक, सिद्वौर के मखदूमपुर में दो, भिटौरा में चार, विछलखा में दो, सूरतगंज में दो, बड़ी पिपरी में एक, उत्तर टोला बंकी में दो, महर्षिनगर में तीन, बंदगीनगर में दो, पावर ग्रिड कुर्सी में दो, विजयनगर में एक, गढ़ी जदीद में दो, छोटी माता हरख में दो, चौधरी पुरवा में तीन, संतोषपुर में दो, सुरजवापुर में दो, सनौली में एक, जवाहरपुर में एक, मौलाबाद में एक, सिद्वौर में एक, टिकैतनगर में एक, अजईमऊ में एक, नसीमपुर में एक, देवा रोड में तीन समेत 104 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें