फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में समाया पासिनपुरवा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरयू नदी की धारा में पासिनपुरवा गांव बह गया है। इस गांव के कई परिवार बेघर हो गए हैं। नदी की कटान को देखते हुए तराई के लोग सहमे हैं। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए एसडीएम ने शनिवार को बाढ़ खंड के अधिकारियों से बात की जिसके बाद उन्होंने कटान रोकने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

करोनी मजरे पसिन पुरवा गांव के लोग कटान को देखते हुए कई दिन से सहमे थे। शनिवार को गांव नदी में समा गया। गांव के मिश्रीलाल, राजकुमार, अलखराम, हरीराम, कृष्णावती, उमेश, श्रीकेशन, वीरेंद्र, शांतिदेवी, कल्लू, झिंगुरी गौतम, जगत, सियाराम आदि का कहना है कि अब उनके पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में तटबंध पर परिवार के साथ जीवन गुजारना मजबूरी है। वहीं नदी के तेवर देख तेलवारी गांव के लोग अपने पक्के मकान तोड़ कर ईंटें ले जा रहे हैं। उन्हें मकान के नदी में समाने का खतरा लग रहा है। रामअचल, ओम प्रकाश, कोलाई आनि का कहना है कि नदी का पानी कम होने से कटान तेज हुई है। वहीं गोबरहा, तेलवारी, करोनी व भैरवकोल के पास हो रही कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा कोई प्रयास न किए जाने से लोगों में आक्रोश है। इसे देखते हुए एसडीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से बात की जिसके बाद उन्होंने कटान को रोकने का कार्य शुरू किया। बाढ़ के पानी से बहे तेलवारी जाने वाले मार्ग पर मरम्मत का कार्य भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें