फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से पौने चार लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में चोरों के गैंग ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मंगलवार रात आंगनबाड़ी की एक सुपरवाइजर के घर से बदमाशों ने करीब पौने चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुपरवाइजर के बेटे ने एक बदमाश को पकड़ा तो बदमाश ने किसी धारदार हथियार से उसे घायल कर दिया और भाग निकला। जानकारी पर सीओ समेत अन्य पुलिस अफसरों ने पहुंचकर जांच की। शहर में बढ़ती चोरियों ने नाराज चौकी प्रभारियों को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

शहर के दशहराबाग पंचशील कालोनी की रहने वाली आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात शांति देवी पत्नी तेजराम मिश्रा के घर में मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। अलमारी तोड़कर 50 हजार की नकदी समेत करीब पौने चार लाख के सोने व चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। इस बीच बेटा गौरव जग गया। गौरव ने भाग रहे दो बदमाशों में एक को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश ने उसके पेट में किसी धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया और भाग निकले।
छत से बदमाश घर में दाखिल हुए। जानकारी पर मौके पर सीओ सिटी सीमा यादव, कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। इस घटना के बाद सीओ सिटी ने शहर के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ बैठकर उन्हें पुलिसिंग में सुधार करने की नसीहत दी है। सीओ ने बताया कि चोरों के गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वकील के घर भी डेढ़ लाख की चोरी
शहर में ही न्यू डिवाइन ग्रीन सिटी मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता नरेंद्र वर्मा के घर रात में घुसे चोरों ने ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख की चोरी की। अधिवक्ता ने बताया कि वह परिवार समेत अपने गांव उधौली गए थे। मंगलवार को चोरी के बारे में पता लगा तो पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने जांच की लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें