फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग डायरिया की चपेट में

Sat, 27 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पांच लोग डायरिया की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के बाद बढ़ती उमस से जहां लोग बेहाल हो रहे हैं वहीं संक्रामक रोगों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। शनिवार को क्षेत्र के पांच डायरिया पीड़ितों को उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


विकास खंड सूरतगंज क्षेत्र के पांच गांवों को डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। मोहसंड निवासी हिनाबानो (14), सूरतगंत निवासी मो.आनम (4), हबीब (50), रज्जापुरवा निवासी कमरुल निशां (35) व बभंनावा निवासी रज्जन (13) कई दिनों से पेट दर्द से पीड़ित थे।

शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर हिना, आलम व हबीब को भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है। वहीं दो लोगों को शनिवार की सुबह भर्ती कराया गया। मरीजों का कहना है कि रात में बिजली जाने पर हाथ का पंखा चलाया जाता है।
विज्ञापन


रुद्रप्रताप ने बताया कि पांचों गांवों से करीब डेढ़ दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं जिनका उपचार निजी चिकित्सकों के यहां कराया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी मुकुंद पटेल ने बताया कि मरीजों को भर्ती कर उनका बेहतर उपचार किया जा रहा है।

बढ़ रही बुखार पीड़ितों की संख्या
सिद्धौर । पूरेजमादार गांव में वायरल बुखार के चलते पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी तक की गई। जिसके बाद गांव में दवा का वितरण कराया गया था। अभी भी उत्तम (16), नन्हा (55), श्रीचन्द्र , कल्लू (30), ज्येति (17), गनेश, रेवती (7), ज्ञानवती (45), सत्यम(5) सहित दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं । शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर पीएचसी सिद्धौर प्रभारी डॉ. हर प्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव पहुंचकर पीड़ितों की जांच कर दवाएं वितरीत की हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें