फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दरोगा व चार सिपाही निलंबित, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वध प्रतिबंधित मवेशियों के वध मामले में एसपी यमुना प्रसाद ने कड़ी कार्रवाई की है। कप्तान ने इस मामले में लापरवाही मिलने पर एक दरोगा और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

थाना जहांगीराबाद इलाके के सद्दीपुर के पास सिहाली रोड किनारे एक खेत में मांस तस्करों ने वध प्रतिबंधित तीन मवेशियों का वध कर दिया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मौके से बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने नजरुद्दीन निवासी टेरा दौलतपुर, राजू निवासी छुलहा बन्नी, उबेद निवासी सदरुद्दीनपुर व मेराज पता अज्ञात के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस ने इनमें से एक आरोपी नजरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया हैैैै जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। वहीं एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास गांवों में पुलिस का पहरा जारी है।
विज्ञापन

इन लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कसा शिकंजा
जहांगीराबाद के मामले में जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है वहीं लापरवाह पुलिस कर्मियों पर भी शिकंजा कसा गया है। एसपी ने इस मामले में बीट के दरोगा इकरार अहमद, सिपाही राजकुमार व पीआरवी में तैनात सिपाही अनिल कुमार, महेंद्र गुप्ता व इरशाद अहमद को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी सीमा यादव की रिपोर्ट के आधार पर कप्तान ने यह कार्रवाई की है।
जहांगीराबाद के मामले में एक दरोगा व चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है। जो पुलिस कर्मी काम में लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें