बाराबंकी। स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीयन के बेसमेंट में संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए शुक्रवार को भी नौ अस्पतालों की जांच पड़तताल की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गठित उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने इनमें से पांच अस्पतालों का संचालन मानकों के विपरीत मिलने पर उनका संचालन बंद करते हुए सील करने की कार्रवाई की। टीम ने सभी नौ अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
एसीएमओ डॉ. संजय मिश्रा ने जितेंद्र शुक्ला के साथ मिलकर शुक्रवार को शहर में संचालित न्यू सहारा अस्पताल, सुनीता हॉस्पिटल और अपर्ण हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के साथ ही मेडसाइन नर्सिंग होम सुढि़यामऊ की भी जांच की। इसके बाद टीम लखनऊ सेवा हॉस्पिटल, फतेहपुर, रिलैक्श केयर हॉस्पिटल फतेहपुर, शिवांक अस्पताल फतेहपुर, हुमा हेल्थ केयर हॉस्पिटल सिहाली और निशा पॉली क्लीनिक सद्दीपुर में भी जांच के लिए पहुंची।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने साफ किया कि बिना पंजीयन के मानक दर किनार कर बेसमेंट में चल रहे संचालित अस्पतालों को हर हालत में बंद कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने मेडसाइन नर्सिंग होम , लखनऊ सेवा हॉस्पिटल, शिवांक अस्पताल, हुमा हेल्थ केयर हॉस्पिटल और निशा पॉली क्लीनिक का संचालन बंद करते हुए सील कर दिया।