फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परिवहन निगम के बेड़े मेें शामिल होंगी पांच नई बसें

Sun, 14 Dec 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यात्रियों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की कमी के कारण होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। परिवहन निगम के बेड़े में पांच और नई बसें शामिल होंगी। विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली इन बसों से हर दिन यात्रा करने वाले करीब ढाई हजार से अधिक यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे न केवल उनका आवागमन सरल व सुलभ होगाए बल्कि डग्गामार वाहनों से यात्रा करने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न रूटों पर 116 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा था। अनुबंध समाप्त हाेने से अनुबंधित बसों की संख्या कम हो रही थी। बीते अगस्त माह में परिवहन निगम की दस बसे बेड़े में शामिल हुई थी। इससे बसों की संख्या 126 हो गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण अब भी बसों की कमी है। उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र के बाद पांच और नई बसोंं को संचालित करने की मंजूरी मिली है। इसी माह में परिवहन निगम की बसें आने की उम्मीद है। केंद्र प्रभारी एके अवस्थी का कहना है कि यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जल्द ही परिवहन निगम की पांच बसें आएंगी। इन बसों के संचालन के लिए चालकों का टेस्ट कानपुर में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें