फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच और लोग कोरोना की चपेट में आए

Sun, 09 Apr 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जांच में पांच और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। संदिग्धों की जांच के लिए जिला महिला अस्पताल में बीएसएल-2 लैब बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 585 लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन

शाम को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में देवा में दो, रामनगर में दो और दरियाबाद में एक कोरोना संक्रमित पाया गया। सभी को होम आइसोलेट कराते हुए संबंधित क्षेत्र के चिकित्सकों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि होम आइसोलेट करा औपचारिकता निभाई जा रही है। कहीं भी कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि बीएसएल-2 लैब में तैनात कर्मचारियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें