फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, जमकर हुई फायरिंग, एक किलोग्राम स्मैक बरामद

Sat, 08 Apr 2023 01:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में पुलिस ने तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद उनसे एक किलो स्मैक बरामद की है। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में आधी रात के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो तस्करों को पकड़ा है। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई। शनिवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर वाहन से लखनऊ अयोध्या हाईवे से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


इस पर सक्रिय हुई पुलिस लखनऊ अयोध्या हाईवे पर पहुंच गई। मोहम्मदपुर गांव के पास पुलिस ने तस्करों को दौड़ाया। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई। तस्कर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे जहां पुलिस पहुंच गईं। यहां भी फायरिंग हुई।

बताते हैं कि तस्कर सिद्धौर रोड की ओर भागे। पुलिस ने उन्हें दौड़ा लिया और जोरावरपुर गांव के पास मुठभेड़ में दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से करीब एक किलोग्राम स्मैक बरामद होने की बात कही जा रही है। एसएचओ रामसनेहीघाट लालचंद सरोज ने बताया कि, दो तस्करों को पकड़ा गया है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें