फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वीडियो समेत पांच मिले डेंगू पीड़ित

Sat, 26 Oct 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू और तेज बुखार के मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जांच में देवा में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी समेत पांच और डेंगू के मरीज पाए गए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस तरह से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 54 पहुंच गई है। वहीं लगातार बढ़ रहे डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज की मारूफपुर पंचायत के मजरे कंदमऊ गांव के निवासी शुभम व अंकुश को सीएचसी त्रिवेदीगंज लाया गया। तेज बुखार और डेंगू जैसे लक्षण होने पर जांच कराई गई तो रैपिड कार्ड की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर दोनों का इलाज शुरू किया गया।

इसके अलावा देवा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी यशवंत सिंह और सूरतगंज निवासी रामकुमार और रामसनेहीघाट के भानपुर निवासी आदर्श भी डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। इनकी एलाइजा जांच कराने के लिए ब्लड जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक त्रिवेदीगंज डाॅ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि शुभम लखनऊ में तथा अंकुश राजस्थान में मजदूरी करते हैं। वहां एक सप्ताह से बुखार पीड़ित होने पर गांव आए हैं। जांच कराकर इलाज कराया जा रहा है।

उधर एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू और डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर जिले के सभी अस्पतालाें में जहां 105 बेड आरक्षित किए गए हैं, वहीं गांवों में पीड़ितों की निगरानी के लिए 1342 तथा 16 रैपिड रिस्पांस टीमें लगाई गई हैं। रैपिड कार्ड जांच में पॉजिटिव आने पर सभी की एलाइजा जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें