फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फुफेरे भाई ने फल विक्रेता का रेता गला

Sat, 26 Oct 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कस्बा कुर्सी में सब्जी व फेल बेचने वाले युवक को उसके फुफेरे भाई ने धोखे से ईदगाह बुलाकर उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया। लहूलुहान युवक को गंभीर अवस्था में कुर्सी पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बहरौली निवासी निर्वेश (28) शुक्रवार को कस्बा कुर्सी चौराहे पर रोज की भांति ठेला लगाकर सब्जी व फल की फुटकर बिक्री कर रहा था। दोपहर लगभग 12.30 बजे सीतापुर के महमूदाबाद निवासी फुफेरे भाई अनिकेश ने फोन कर उसे इटौंजा रोड स्थित ईदगाह में मिलने के लिए बुलाया।

ईदगाह पहुंचे निर्वेश को झाड़ियों के पास ले जाकर उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया और भाग गया। हमले से निर्वेश की गर्दन से खून बहने लगा और वहीं गिर गया। राहगीरों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। ईदगाह पहुंचे घर वालों ने कुर्सी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्वेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजकर पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है हमलावर अनिकेश घायल निर्वेश की सगी बुआ का लड़का है। तीन-चार महीने से वह निर्वेश के साथ ही घर पर रहता था। दोनों साथ में सब्जी का ठेला लगाते थे। किस बात को लेकर हमला किया, इसकी जानकारी होने से परिजन इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें