फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच और कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 13 Apr 2023 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को पांच और पॉजिटिव पाए गए। एंटीजन जांच में पुष्टि के बाद पांचों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। चार मरीज उपचार के बाद स्वस्थ भी हो गए हैं। मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को 616 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। रामसनेहीघाट और जाटा बरौली से एक-एक और शहर के तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की टीम को निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसके चलते पर्चा काउंटर, दवा काउंटर व चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में करीब 1300 मरीज आए। इनमें सिरदर्द, उल्टी के 70 व बुखार के 30 रोगी शामिल हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर(बाराबंकी)। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के बाद से जिला प्रशासन ने संचारी रोग नियंत्रण की तैयारियों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. एसके रावत सीएचसी फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में सीएचसी प्रभारी अवनीश चौधरी से जानकारी ली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला पचघरा गए जहां लोगों से दवा के छिड़काव व उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें