फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में पांच घायल

Fri, 01 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त होेकर खंती में पलट गया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा-बहराइच मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रक्टर व कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार तीन व ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होेकर खंती में पलट गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहावपुर के निकट गोंडा-बहराइच मार्ग पर गुरुवार देर रात बांसा निवासी हुसेन (35) व वैश (45) पुत्र रईस ट्रैक्टर लेकर बाराबंकी की ओर जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई।

कार लखनऊ से रामनगर की ओर जा रही थी जिस पर सवार मफीजुल खान (60) पुत्र रमजान, साबिर (50) रहमत अली व मुस्ताक (30) पुत्र निसार निवासी मेंहदीपुरवा थाना माधेपुर जिला श्रावस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के दौरान ट्रैक्टर खंती में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को कार व ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां श्रावस्ती निवासी तीनों घायलों के परिवारीजन उन्हें  निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें