क्षतिग्रस्त होेकर खंती में पलट गया ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा-बहराइच मार्ग पर गुरुवार देर रात एक ट्रक्टर व कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार तीन व ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होेकर खंती में पलट गया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा शहावपुर के निकट गोंडा-बहराइच मार्ग पर गुरुवार देर रात बांसा निवासी हुसेन (35) व वैश (45) पुत्र रईस ट्रैक्टर लेकर बाराबंकी की ओर जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई।
कार लखनऊ से रामनगर की ओर जा रही थी जिस पर सवार मफीजुल खान (60) पुत्र रमजान, साबिर (50) रहमत अली व मुस्ताक (30) पुत्र निसार निवासी मेंहदीपुरवा थाना माधेपुर जिला श्रावस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के दौरान ट्रैक्टर खंती में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को कार व ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां श्रावस्ती निवासी तीनों घायलों के परिवारीजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।