सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात चुनावी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोठी थाना क्षेत्र के चियारा मजरे कस्बा गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई राम कैलाश और कामता प्रसाद प्रधान के चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशियों के साथ थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कामता प्रसाद और उसकी पत्नी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई तो दूसरे पक्ष से लक्ष्मी, मंजू, प्रिंसी पत्नी राम कैलाश घायल हो गए।
शिकायत पर पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी घायलों को सीएचसी कोठी भेजा है। जहां कामता की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कोठी रितेश पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों से कार्यवाही कर सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। (संवाद)