फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डॉक्टर से सोने की चेन लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। चिकित्सक के साथ लूट करने वाले पांच बदमाशों को एसओजी व सरेनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 86,200 नकद, सात मोबाइल फोन, एक तमंचा 315 बोर और दो अदद कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

बीते तीन दिसंबर को ग्राम मदनापुर के रहने वाले डॉ. बृजेंद्र बहादुर सिंह भोजपुर कस्बे में संचालित क्लीनिक को बंद कर घर के लिए निकले थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट मार कर सोने की चेन लूट ली थी। इस घटना को अंजाम देने वाले उन्नाव जिले के दऊदा खेड़ा निवासी अर्पित पटेल, इसी गांव के सौरभ वर्मा उर्फ लाल पटेल, उन्नाव के विहार क्षेत्र के निहाल खेड़ा मजरे धनकोली निवासी रंजीत पासी, सरेनी के हरीपुर गांव निवासी वासुदेव सिंह उर्फ रिशु व रनापुर गांव के रमन त्रिवेदी उर्फ अनंत त्रिवेदी को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चिकित्सक के साथ लूट की घटना करने की बात कुबूल की है। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें