फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शादी और पार्टियों के लिए मिलेंगे पांच कॉमर्शियल सिलिंडर

Sat, 11 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एलपीजी संकट के बीच शादी वाले परिवारों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। सहालग में दावत की तैयारियों के लिए अब कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या और निमंत्रण कार्ड के साथ तहसील में आवेदन करना होगा। स्थानीय तहसील क्षेत्र में 88 लोगों ने अप्रैल में सिलिंडर के लिए आवेदन भी कर दिया है। एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पांच सिलिंडर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में अप्रैल में करीब डेढ़ सौ से अधिक घरों में शादियां हैं। इन परिवारों को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे। वहीं प्रशासन सिलिंडरों के अवैध आवंटन को रोकने के लिए भी सतर्क है। सत्यापन के बाद ही सिलिंडर दिए जाएंगे।
स्थानीय रामनगर तहसील के सप्लाई इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि शादी पार्टी के लिए सिलिंडर लेने वालों को अस्थायी कनेक्शन लेना होगा। आवेदक को पहले शादी कार्ड के साथ तहसील के माध्यम से जिला पूर्ति कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा। 19 किलोग्राम के प्रत्येक कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए दो हजार चार सौ रुपये जमानत धनराशि देनी होगी। इसके अतिरिक्त दो हजार 210 रुपये गैस की कीमत के रूप में चुकाने होंगे। आवेदन के साथ वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या और खाने का मेन्यू भी शामिल करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

शादी के बाद खाली सिलिंडर एजेंसी को वापस करने पर जमानत धनराशि वापस कर दी जाएगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि शादी के सीजन में गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। निमंत्रण कार्ड के साथ आवेदन करने पर अधिकतम पांच सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। कॉमर्शियल सिलिंडरों के लिए तहसील क्षेत्र की स्थानीय गैस एजेंसी को नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें