फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शातिर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर व देेवा कोतवाली पुलिस ने पांच शातिरों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से लूट का सामान व बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी डॉ. अवधेश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाल पंकज सिंह की पुलिस टीम द्वारा पृथ्वी उर्फ मिहिर निवासी दयानंदनगर व मुकीम उर्फ समीर निवासी ग्राम बनवा थाना जहांगीराबाद को वादी नगर गांव के पास से शुक्रवार रात पकड़ा गया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक, सोने-चांदी के जेवर, दो तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उनका एक गैंग हैं, जो लखनऊ व बाराबंकी में रेकी कर बंद घरों में चोरी की घटनाएं करता है। इनका तीसरा साथी वांछित है, जो इनके साथ मिलकर चोरी करता है और चोरी के सामान को बिकवाने का काम करता है। इसी तरह देवा इंस्पेक्टर धीरज कुमार की पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों चांद बाबू, अली अब्बास दोनों निवासी बनवा थाना जहांगीराबाद व अंकित सोनी निवासी मौलवीगंज कस्बा व थाना फतेहपुर को मामा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवर, एक मोबाइल फोन व बाइक बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले यह कुर्सी रोड पर मामा नहर से पहले बधिया गांव के पास बाइक से जा रहे परिवार से हार खींच करके भाग गये थे। इसके बाद इसे राधे ज्वैलर्स फतेहपुर को 27 हजार रुपये में बेच दिया। जिसमें से छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है उसमें अंकित सोनी सराफा व्यापारी है। इसके पास चोरी का सामान बेचा गया था। जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें