कोठी (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को प्रदर्शनकारी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिद्धौर गेट के पास बीते आठ जून की रात हमलावर बदमाशों ने कार सवार दंपती दामोदर व संगीता पर हमला कर संगीता की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी रंजीत, सोनू, महेंद्र व एक अज्ञात समेत चार व्यक्तियों पर केस दर्ज किया। लेकिन शव के पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार में मृतका के पति दामोदर को शामिल किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान दामोदर भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस के गिरफ्त से भाग खड़ा हुआ। मामले में कोठी पुलिस ने 18 नामजद करते हुए 73 लोगों क खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें पूर्व में सात आरोपियों को जेल भेजा गया था। बुधवार को पुलिस ने अरूई गांव निवासी बैकुण्ठनाथ, भूपेंद्र प्रसाद वर्मा, संदीप, करुणेन्द्रनाथ व राम कुमार को पकड़कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडे ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)