फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आधार में फर्जीवाड़ा कर पहले पति की जमीन का करा दिया बैनामा

Sun, 26 Mar 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जनसेवा केंद्रों पर फोटोशॉप के सहारे आधार कार्ड में संशोधन कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आधार कार्ड पर नाम बदल कर पहले पति की भूमि की हड़पने की शिकायत पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ है। नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर जनसेवा केंद्र संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शायपुर शिदवी गांव निवासी महादेव की 27 साल पहले मौत हो गई थी। इनकी इकलौती पुत्री रामलली ने बताया कि पिता की मौत होने के बाद मां निर्मला देवी ने थाना सतरिख के ग्राम इब्राहीमाबाद निवासी राममिलन से दूसरा विवाह कर लिया था। पहले पति की भूमि हड़पने के लिए निर्मला देवी ने जालसाजी से आधार कार्ड पर पति का नाम राममिलन की जगह महादेव करा लिया और उपनिबंधन कार्यालय से पहले पति की भूमि दूसरे पति राममिलन के दो बच्चों के नाम बैनामा कर दी।


रामलली की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित आर महाजन ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौपी थी। नायब तहसीलदार नम्रता, हलका लेखपाल प्रशांत व ई-डिस्ट्रिक प्रभारी आरपी सिंह ने भिलवल के तिवारी जनसेवा केंद्र पर छापा मारा, जहां लखनऊ के एक व्यक्ति का आधार कार्ड फोटोशॉप से संशोधित किया जा रहा था। केंद्र संचालक रमाकांत तिवारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि केंद्र संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें