फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल कर्मी ने कुएं में कूद बचाई युवक की जान

Sat, 09 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। शुक्रवार को शहर स्थित एक कुंए में आदमी के कूदने के बाद निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने शुक्रवार को एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में लोग इकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने कुएं में कूद कर युवक को सकुशल बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


देवा क्षेत्र निवासी संपतलाल (32) मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। शुक्रवार को सत्यप्रेमी अपने बहन के यहां जाने के लिए घर से बताकर निकला था। वह धनोखर चौराहे से सत्यप्रेमी नगर की ओर जा रहा था। रास्ते में एक कुएं में अचानक उसने छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी छत्रपति शिवा ने कुएं में कूदकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। कुंए में ज्यादा पानी न होेने के कारण युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें