फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टूडियो में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
बाराबंकी। कहचरी परिसर स्थित दुकान में आग लगने से जला सामान। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में मंगलवार रात दीवानी कचहरी परिसर स्थित एक फोटो स्टूडियो संदिग्ध रूप से जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक अग्निकांड में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस स्टूडियो में करीब चार दर्जन अधिवक्ताओं के बस्ते भी रखे जाते थे। घटना के बाद जिला जज ने मौका मुआयना करके नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी परिसर में विजूराम स्टूडियो नाम की दुकान संचालित है। इसमें स्टूडियो के अलावा कम्प्यूटर, फोटो स्टेट, टाइपिंग आदि का काम होता है। मंगलवार सुबह दुकान स्वामी पवन जब दुकान पहुंचा तो यहां का नजारा देख दंग रह गया। इसके बाद आननफानन ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी विकराल थी कि दुकान ने रखा सामान पूरी तरह राख हो गया।
फोटो स्टेट की बड़ी मशीन से लेकर जनरेटर व इन्वर्टर सब बर्बाद हो गया। पीड़ित के मुताबिक, सोमवार को ही 20 हजार का सामान कागज आदि सामग्री लायी गई थी। बताया कि कचहरी के करीब 50 वकील अपना बस्ता दुकान में रखकर घर चले जाते थे, वह सभी जल गये। इस बाबत पीड़ित दुकानदार पवन ने बताया कि उन्हें आशंका है कि यह घटना रंजिश में किसी ने घटित की है।
विज्ञापन

दो आशियाने राख
थाना जहांगीराबाद के ग्राम बेरिया निवासी राजकुमारी व शिव कैलाश मंगलवार को काम करने गए थे। दोनों घरों में कोई नहीं था। तभी दोपहर अचानक राजकुमारी के घर से धुआं निकालने लगा और देखते ही आग की तेज लपटें निकालने लगीं और पड़ोस में दूसरा घर शिव कैलाश का भी चपेट में आ गया। गांव के लोग जब तक पानी का इंतजाम करते फूस से बने दोनों आशियाने जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें