फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से बैंक शाखा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा बरौली मलिक में शॉर्टसर्किट से लगी आग से हड़कंप मच गया। इसमें लाखों रुपये के उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हरख ब्लॉक क्षेत्र के बरौली मलिक चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलता देख बैंक मित्र पवन कुमार वर्मा को सूचित किया। आननफानन में पहुंचे बैंक मित्र ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए बैंक के संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
बैंक कर्मियों के अनुसार शॉर्टसर्किट की इस घटना से बैंक में रखे लैपटॉप, कम्प्यूटर, सीसीटीवी, कुर्सी मेज आदि सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक आरशिया ने बताया कि बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लगी थी। इसके चलते लैपटॉप, कंप्यूटर आदि उपकरण जल गए हैं। इसकी सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों को दे दी गईं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें