फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैस रिसाव से लगी आग, पांच झुलसे

Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बंम्हरौली में आग लगने से झुलसा     अंकुल।  -स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र हैदरगढ़ के बम्हरौली में रविवार को रसोई गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में रिसाव के कारण आग लग गई। लपटों ने देखते ही देखते पूरे रसोईघर को घेर लिया। महिला को बचाते समय उसकी बेटी व तीन अन्य बच्चे झुलस गए। महिला को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बम्हरौली गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी सीतापति (40) रसोई में खाना बना रही थीं। तभी अचानक सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने लगा और आग भड़क गई। अफरातफरी व दहशत के बीच किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या करें।



सीतापति झुलसने लगीं तो उनकी बेटी शशि (16) दाैड़ी। सिलिंडर पर कपड़ा डालकर आग बुझाने में परिवार के ही अंकुल (8), पीहू (6) और मोहिनी (10) बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। वहां से सीतापति को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें