फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 14 फरवरी तक बाराबंकी होकर अयोध्या जाना कठिन, रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 10 Feb 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
लखनऊ-अयोध्या हाईवे ​​स्थित चौपुला चौराहे पर रविवार को किया गया        डायवर्जन, रामनगर-बहराइच ह
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट किए जाने का सिलसिला जारी है। पिछले 15 दिनों से हाईवे पर कई जगहों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही जिससे वाहन चालकों को घंटों जूझना पड़ा।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या और महाकुंभ स्नान के मद्देनजर 29 जनवरी से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू करने की घोषणा की गई थी लेकिन 26 जनवरी से ही श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंचने लगी जिससे पुलिस को यातायात नियंत्रण के लिए कई प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी।

कभी-कभार छूट देकर लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी के चौपुला तिराहे से बहराइच हाईवे पर डायवर्ट किया जा रहा है। बीच में सफदरगंज व रामसनेहीघाट में भी बैरियर लगा है।
विज्ञापन


रविवार को चौपुला तिराहे पर एडिशनल एसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह देर तक मौजूद रहे। यहां लाउडस्पीकर लगाकर घोषणा की जा रही है।

पुलिस ने 14 फरवरी तक डायवर्जन की संभावना जताई है। राम मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जा रहे हैं जिससे अयोध्या की ओर जाने वाले कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन अयोध्या के हालात पर निर्भर है। पुलिस हाईवे पर लगातार तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें