फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शालीमार पैराडाइज के विला में लगी आग

Wed, 22 Jan 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निकट ​स्थित शालीमार पैराडाइज के एक विला में लगी आग उठता
विज्ञापन
सफेदाबाद (बाराबंकी)। शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर स्थित आवासीय परिसर शालीमार पैराडाइज के विला संख्या एफ- 4 के प्रथम तल में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे वहां रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों के सामान राख होने की बात कही जा रह है।
विज्ञापन

शालीमार पैराडाइज के विला संख्या एफ-4 के प्रथम तल से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने सिक्योरिटी को सूचना दी। आग की लपटें खिड़की से बाहर आने लगीं तो लोगों ने सूचना डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान आसपास के विला में रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए और काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। यह विला संजय कोडिया का बताया जा रहा है। इसकी देखरेख एक केयरटेकर करता था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें