बाराबंकी। शहर के मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी बबलू के मकान में रविवार को गैस सिलिंडर में रिसाव से किचन के अंदर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड व गैस एजेंसी की टीम व पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि बड़ा हादसा टल गया।